जमुई: भूमि विवाद को लेकर संगथु गांव में पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 संगथु गांव में सोमवार की देर शाम भूमि विवाद के रंजिश में दबंग पड़ोसियों ने जोगिंदर पासवान को बेरहमी से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे परिजन द्वारा आनन फ़ानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर नागेंद्र कुमार के द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।