जमुई: पुरानी बाजार में घरेलू विवाद से नाराज महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 26, 2024 सदर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में एक कपड़ा व्यवसायी की पत्नी की घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर SDPO सतीश सुमन व अन्य बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान पुरानी बाजार निवासी राकेश गुप्ता की पत्नी शिल्पी कुमारी के रूप में की गई है।