जमुई: संगथू गांव में मिट्टी का दीवार गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की दबाने से हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
Jamui, Jamui | Mar 26, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के संगथू गांव में सोमवार को मिट्टी का दीवार गिरने से उसके नीचे दबने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में हो गई। मृतक बच्चे की पहचान संगथू गांव निवासी राजबली महतो का 7 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि खेलने के दौरान बच्चे के ऊपर मिट्टी का दीवार गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई।