जमुई: कुर्बाटांड़ गांव के पास स्कॉर्पियो वाहन की ठोकर से बाइक सवार बीपीएससी शिक्षिका की हुई मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 कुर्बाटांड़ गांव के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन की ठोकर से बाइक सवार बीपीएससी शिक्षिका की मौत हो गई। मृतका शिक्षिका की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहपुर गांव निवासी शशिरंजन कुमार की पत्नी शीला कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की गई।