जमुई: संगथु गांव में मिट्टी का दीवार गिरने से दबकर एक बालक की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 संगथु गांव में सोमवार की शाम घर का दीवार गिरने से राजबली महतो के पुत्र रूपेश कुमार दब गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. घनश्याम सुमन ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में रखा हुआ है