हथुआ: मीरगंज में चंवर से मिला टेंट कर्मी का शव, शरीर पर मिले जलने के निशान; हत्या की आशंका हथुआ SDPO का बयान आया सामने
मीरगंज थाना क्षेत्र के बसतपुर चंवर से एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर कई जगह जलने के गहरे निशान पाए गए हैं, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया जिसके बाद घटना को लेकर हथुआ SDPO आनंद मोहन गुप्ता का बयान सामने आया है