लोहरदगा: उपायुक्त कार्यालय में भू-अर्जन मामलों की समीक्षा, भुगतान में तेजी लाने का निर्देश
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे अपने कार्यालय कक्ष में भू-अर्जन शाखा के तहत संचालित पांच प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रैयतों से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए और विकास कार्यों की गति तेज की जाए।