लोहरदगा: हेंदलासो आंगनबाड़ी केंद्र में होप व JDF की पहल, बच्चों के पोषण के लिए दूध-बिस्किट योजना शुरू
लोहरदगा प्रखंड अंतर्गत हिरही पंचायत स्थित हेंदलासो आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार शाम करीब 4:00 बजे होप संस्था और JDF जीव दया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में "दूध-बिस्किट परियोजना" की शुरुआत की गई। इस योजना का उद्देश्य 6 माह से 5 वर्ष तक के जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक आहार और प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना है।