लोहरदगा: उपायुक्त ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर आने के निर्देश दिए
उपायुक्त डॉ ताराचंद ने आज जिला के सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अधिकांश चिकित्सक अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार मौजूद नहीं थे। मेडिकल कचरा का प्रबंधन बेहतर नहीं था। जो दवाइयां चिकित्सक ने मरीज को लिखी वह अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र में नहीं मिली।इसकी जानकारी बुधवार शाम 5:00 बजे मिली!