सुपौल: बारह रबीउल अव्वल पर मदरसा मोहम्मदिया में क्विज प्रतियोगिता, बच्चों को किया गया पुरस्कृत
Supaul, Supaul | Aug 26, 2026 बारह रबीउल अव्वल के मौके पर मदरसा मोहम्मदिया, सुपौल में हुज़ूर-ए-अकरम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत और मुबारक ज़िंदगी से बच्चों को रूबरू कराने के मकसद से एक पुरवक़ार क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज़ कलाम-ए-पाक की तिलावत से किया गया। इसके बाद बच्चों ने नात-ए-पाक पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।