कायमगंज: गांव अलाहदादपुर निवासी किसान की धान के खेत में डूबने से हुई मौत, शव 5 घंटे बाद परिवार को मिला
कायमगंज के गांव अलाहदादपुर निवासी जवाहर यादव रविवार शाम को खेतों की ओर गए थे। रात 10 बजे तक घर वापस न लौटने पर परिवार के सदस्यों को चिंता हुई और उनके तलाश में खेतों की तरफ निकल पड़े।तलाश के दौरान परिजनों को जवाहर धान के खेत में भर पानी में अचेत अवस्था में पाया। तुरंत अस्पताल ले गए।वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया।