चकरनगर: कांस्टेबल के साथ हाथापाई में 9 ज्ञात और 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 3 अभियुक्त जेल भेजे गए
बिठौली थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट के दौरान बगैर यूनिफॉर्म के बीच बचाव करने गए पुलिस कांस्टेबल के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी।कांस्टेबल व बाइक चालक की तहरीर पर नौ ज्ञात व 8-10अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों पर शांति भंग की कार्रवाई की,एसडीएम न्यायालय से जेल भेजे गए, अन्य की तलाश जारी है। मंगलवार शाम 5बजे थानेदार ने जानकारी दी।