बहराइच: अनारकली रोड रेलवे लाइन के पास थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस टीममें सोमवार को पॉकसो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल रवाना कर दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने सोमवार शाम को बताया कि अभियुक्त को अनारकली रोड रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया गया है जो कि पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित था।