उदवंत नगर: नीमा में दहेज हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमा गांव में कुछ दिन पहले एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। इस कांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस के द्वारा क्षेत्र में छापेमारी भी करना अब शुरू कर दी गई है पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द इस कांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी और उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।