जहानाबाद: उत्पाद विभाग ने महिला सहित 6 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, सभी भेजे गए जेल
जहानाबाद में उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर जिले के बंशी बीघा सहित विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान शराब बेचने के आरोप में एक महिला सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।