दातागंज: बदायूं के कादरचौक - बदायूं मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, एक घायल
बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरचौक और बदायूं के मध्य शुक्रवार 8 बजे के आसपास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार थाना जरीफनगर क्षेत्र के वोयस गांव के रहने वाले 26 वर्षीय सुदेश पुत्र सुरेश की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार मोहित पुत्र राजेश घायल हो गया।