दातागंज: दातागंज नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, रोड पर बनाई गई अतिरिक्त शिल्प तोड़ी गई
शुक्रवार शाम 4 बजे के लगभग दातागंज नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें नगर में रोड पर बनाई गई अतिरिक्त शिल्पों को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा हटाया गया। इस अभियान में दातागंज नगरपालिका के ईओ और स्थानीय पुलिस और कर्मचारी मौजूद रहे। रोड पर अतिरिक्त निकाली गई शिल्पों से आवागमन बाधित होने के चलते नगर पालिका ने यह अभियान चलाया है।