दातागंज: बदायूं के गांधी ग्राउंड में जलपरी मेले में मछलियों की हत्या कर रुपये कमाने का आरोप, पशु प्रेमी ने पुलिस में की शिकायत
बदायूं के गांधी ग्राउंड में लगी एकता विकास प्रदर्शनी में अंडर वाटर फिश टनल जलपरी मेले में एक्वेरियम के भीतर मौजूद मछली की मौत का सिलसिला जारी है। रुपए कमाने के लिए मछलियों की कर दी हत्या। रूपये कमाने के उद्देश्य से मछलियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। वही जलपरी के नाम पर अश्लीलता भी फैलाई जा रही है।