दुधि: औड़ी शक्तिनगर मार्ग पर राखड़ लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, यातायात हुआ प्रभावित
सोनभद्र के ऑडी -शक्तिनगर फोरलेन मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की भोर एक राखड़ लदा ट्रेलर पलट गया। यह हादसा मिश्रा के पेट्रोल पंप और एनटीपीसी सिंगरौली के राखड़ डैम के पास हुआ। ट्रेलर एनटीपीसी बिंध्यनगर से राखड़ लेकर आ रहा था और सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक समेत किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।