भरथना: व्यासपुर ईट भट्ट के पास माइनर की पटरी फटने से किसानों की पानी में डूबी फसलों के नुकसान की लेखपाल टीम ने किया आंकलन
पब्लिक एप पर तीन दिन पूर्व माइनर की पटरी फटने से किसानों की डूबी फसलो को प्रमुखता से समाचार दिखाने के बाद,सोमवार को लेखपाल अर्जुन सिंह ने पहुंचकर व्यासपुर ईट भट्टा से किसानों की पानी में ङूबी आलू गेहूं सरसों की फसलों के बर्बाद होने के नुकसान का आंकलन किया गया।जिसमें करीब एक दर्जन किसानों की 15 बीघा फसलों की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गयी ।