बांगरमऊ: जोगीकोट गांव के निकट भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना जारी
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत संडीला मार्ग स्थित जोगिकोट गांव के निकट आधा दर्जन से अधिक किसान धरने पर बैठे हुए हैं। भूमि अधिग्रहण के करीब 10 वर्ष बाद भी गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण एजेंसी द्वारा आदिग्रहित भूमि पर निर्माण नहीं करवाया गया और ना ही किसानों को मुआवजा दिया गया.वर्तमान समय में किसानों को भूमि पर काबिज़ होने से भी रोका जा रहा है।