बांगरमऊ: गौरियाकला गांव में करंट की चपेट में आई युवती बुरी तरह झुलसी, अस्पताल में कराया भर्ती
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गौरिया कला गांव में बोर्ड में पलक लगाने के दौरान युवती करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। स्वजन ने उसे बेहोश की हालत बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया है। इमरजेंसी में युवती का इलाज चल रहा है। डाक्टरों का कहना है कि युवती बिजली की चपेट में आने के कारण गंभीर स्थिति में है।