बांगरमऊ: फतेहपुर गांव में प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी ने प्रेमिका का हांथ पंजा से किया अलग,पुलिस जांच में जुटी
बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की की शादी दूसरे युवक से तय हुई, तो प्रेमी ने प्रेमिका के बाए हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर धड़ से अलग कर घायल कर दिया.प्रेमिका की चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों ने स्वजनों को जानकारी दी.स्वजन घायल युवती को सीएचसी ले गए.जहां से डाक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर किया है.