जमुई: बरनार जलाशय विस्थापितों ने पुनर्वास व मुआवजे की मांग को लेकर जमुई तक किया प्रतिरोध मार्च
Jamui, Jamui | Jun 30, 2026 हूल दिवस के अवसर पर भाकपा (माले) आदिवासी संघर्ष मोर्चा और अखिल भारतीय किसान महासभा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 2 बजे बरनार जलाशय से विस्थापित किसानों व आदिवासी समुदायों ने बटिया से जमुई तक प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने समुचित पुनर्वास, रोजगार, वनाधिकार कानून के तहत जमीन का पर्चा, एनएच-333ए के लिए अधिग्रहित भूमि का चार गुना मुआवजा मांगा।