पचरुखी: सादिकपुर गांव में शराब पीकर हंगामा करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया
पचरुखी पुलिस ने बुधवार की देर रात सादिकपुर गांव से मद्यपान के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सादिकपुर निवासी रमेश मांझी का पुत्र चुन्नू कुमार मांझी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात चुन्नू कुमार मांझी शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।