पचरुखी: जीबी नगर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
पचरुखी प्रखंड के जीबी नगर थाने का एसपी अमितेश कुमार ने मंगलवार की रात 10:30 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा थाना में संधारित अभिलेखों का अवलोकन कर सीसीटीएनएस कार्यो का जायजा लिया गया। साथ ही विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष समेत दर्जनों पुलिस बल उपस्थित थे।