पलिया: विधायक रोमी साहनी ने भरा बकाया बिल, 5 महीने बाद मां को बेटे से मिलाया
पलिया के मिर्चिया गांव निवासी जितेन्द्र कौर अपने बेटे सुखदेव सिंह (पुत्र भगवान सिंह) को नशा मुक्ति केंद्र से छुड़ाने के लिए पिछले 5 महीनों से भटक रही थीं। नशा मुक्ति केंद्र का 25,000 रुपये का बिल बकाया होने और आर्थिक तंगी के कारण मां अपने बेटे को घर नहीं ला पा रही थीं।