खंडवा: खंडवा में HIV पॉजिटिव युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने पहनी पीपीई किट
खंडवा में एक एचआईवी पॉजिटिव युवक का शव रोड़ किनारे एक खेत से बरामद किया हैं। चेहरे पर घाव होने से पुलिस को हत्या की आशंका हैं, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने पीपीई कीट पहन रखी थी। ताकि संक्रमण से बचा जा सकें। रिपोर्ट सामने आने पर ही खुलासा होगा कि मामला हत्या का हैं या फिर गर्मी से मौत हुई हैं।