खेरागढ़: खेरागढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच 30 दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन, ड्रोन से रखी गई नजर
Kheragarh, Agra | Oct 19, 2026 खेरागढ़ स्थित उटंगन नदी में सोमवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि पहले दिन 30 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, जबकि 106 प्रतिमाओं का विसर्जन अभी बाकी है। पिछले वर्ष कुसियापुर के 12 युवकों के डूबने के हादसे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नदी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजा