कासगंज: गोरहा नहर पर कावडियों की सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस, यातायात व्यवस्था संभालते हुए कावडियों को कराया रोड पार
कासगंज। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज द्वारा गोरहा नहर पर पहुंचकर कांवड़ियों को सुरक्षित रास्ता पार कराया गया। पुलिस टीम ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा। इस दौरान पुलिसकर्मी लगातार मार्ग पर मुस्तैद रहे।