अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने 27 ए चौक पर एक महिला को 30 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस ने गांव 27 ए चौक पर गश्त के दौरान एक महिला को 30 ग्राम हेरोइन सहित की गिरफ्तार किया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि पुलिस ने आरोपी जोरा पत्नी बाली मोहम्मद निवासी सरदारगढ़ को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपनी सलवार में यह हेरोइन छुपाई हुई थी। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।