अनूपगढ़: अनूपगढ़ के AU बैंक के सामने दिनदहाड़े बैंक कर्मचारियों की बाइक हुई चोरी
अनूपगढ़ में बाइक चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है और यह गिरोह दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। बैंक में काम करने वाले कर्मचारी विशाल दीप ने आज बुधवार 2:30 बजे बताया कि उन्होंने अपना बाइक बैंक के सामने खड़ा किया था मगर कोई अज्ञात चोर बाइक चुराकर मौके से फरार हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। विशाल ने इसकी सूचना पुलिस थाने दी।