अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 11 ए में नहर में गिरी नीलगाय, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
अनूपगढ़ के गांव 11 ए में स्थित 162 आरडी नहर में आज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक नीलगाय गिर गई। जब ग्रामीणों ने नीलगाय को नहर में गिरे हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना गांव 4 एलएमकी जीवन रक्षक टीम और वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर जीव रक्षक टीम के सदस्य, वन विभाग के अधिकारी मौके पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से नीलगाय को सुरक्षित नहर से बाहर निकाला।