अनूपगढ़: अनूपगढ़ के आबकारी निरोधक दल के दो कर्मचारियों पर 16 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म और मारपीट का आरोप
अनूपगढ़ आबकारी निरोधक दल के दो कर्मचारियों पर 16 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित लड़के के पिता ने आज मंगलवार सुबह 7 बजे बताया कि पिछले तीन दिनों से दो कर्मचारियों के द्वारा यह गलत काम किया जा रहा है। जब पीड़ित ने उन्हें बताया तो परिजन व लोगों ने आबकारी निरोधक दल कार्यालय में हंगामा किया व इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस को दी।