गभाना: गभाना में सीओ के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम और एकता का दिया संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को गभाना में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए पुलिसकर्मियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह आठ बजे थाना परिसर में सीओ महेश कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र की संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली।