🚨 आजमगढ़ पुलिस को ई-रिक्शा चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है।
थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में ई-रिक्शा चोरी से जुड़े एक संगठित गिरोह का खुलासा किया गया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ 8 चोरी के ई-रिक्शा, 36 बैटरियां और एक मास्टर-की बरामद की है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और जांच के आधार पर अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
इस कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त पुलिस टीम की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹25,000 के नगद पुरस्कार तथा क्षेत्राधिकारी नगर को प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है।
📍 स्थान: आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।
#Azamgarh #AzamgarhNews #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #ERickshaw #HindiNews #TV24NewsExpress