चूरू: दैनिक वेतनभोगी की मजदूरी नहीं देने पर सख्ती, सीजेएम कोर्ट के आदेश से पंचायत समिति की दुकान की गई कुर्क
Churu, Churu | Feb 5, 2026 चूरू पंचायत समिति में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को उसकी मेहनत की मजदूरी नहीं मिलना पंचायत समिति पर भारी पड़ गया। मजदूरी नही मिलने से आहत कर्मचारी ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद सीजेएम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए पंचायत समिति की एक दुकान कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश की पालना में दुकान को कुर्क कर लिया।