चूरू: चूरू में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, वकीलों में दिखा उत्साह
Churu, Churu | Feb 5, 2026 बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के प्रस्तावित चुनावों को लेकर चूरू जिले में भी चुनावी माहौल गर्मा गया है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों ने अपना संपर्क अभियान तेज कर दिया है। चूरू न्यायालय परिसर में रोजाना प्रत्याशियों की आवाजाही बनी हुई है और वे अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं।