सिमडेगा: सिमडेगा में पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार
सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को 3 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। दरबार में भूमि विवाद सहित विभिन्न मामलों की शिकायतें रखी गईं और शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया।