अशोकनगर जिले के लखेरी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे युवक पर उसकी भाभी ने तेगा से हमला कर दिया। घटना में 20 वर्षीय अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।