नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल चलाने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत
थाना महराजपुर क्षेत्र के मंगतखेड़ा गांव में रविवार दोपहर 2 बजे एक किसान की बिजली के करंट से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकुमार (55) के रूप में हुई है। वह बटाई पर खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि, ट्यूबवेल के अंदर खुले तार और स्टार्टर देखकर लापरवाही का पता चलता है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।