नरवल: महाराजपुर स्थित सरसौल में पिता की 13वीं में खाना बनाते समय गैस के रेगुलेटर में लगी आग
थाना महाराजपुर स्थित सरसौल रेलवे स्टेशन के पास एकओ घर में बुधवार को 1 बजे गैस सिलेंडर में आग लग गई। उनके पिता की मृत्यु के बाद तेरहवीं संस्कार चल रहा था। नरवल फायर स्टेशन प्रभारी ओम प्रकाश के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सिलेंडर से हो रहे गैस रिसाव को भी नियंत्रित किया गया।