सदर: चौबेपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, NH-29 पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव स्थित रुस्तमपुर में एक निजी मैटरनिटी होम में प्रसव के बाद 22 वर्षीय कंचन कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करने के बाद शव को NH-29 पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। कंचन ने 2 अगस्त को जुड़वा बेटों को जन्म दिया था।