शिवपुरी नगर: शहनाइयों की जगह सन्नाटा: शादी से 5 दिन पहले दुल्हन लापता, पिता ने सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई
शिवपुरी शहर के देहात थाना अंतर्गत जवाहर कॉलोनी के रहने वाले एक बेबस पिता ने आज बुधवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर अपनी 20 वर्षीय बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया गया है, जबकि उसकी शादी में अब मात्र 5 दिन शेष रह गए हैं।