भरथना: भरथना सीएचसी परिसर में जलभराव, दुर्गंध से मरीज परेशान
भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलभराव से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मरीजों और तीमारदारों को पानी से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सेफ खानने शनिवार देरशाम 6 बजे बताया कि पंपसेट से पानी निकलवाया गया था, लेकिन पीछे स्थित नाले से दोबारा पानी आ रहा है। स्थायी निकासी व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है।