गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने 1 शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 1 मोटर साइकिल बरामद
बीते गुरुवार की देर रात थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम की ओर से चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एक 24 वर्षीय अवरार पुत्र अव्वास नाम के शातिर अभियुक्त को डीएलएफ स्कूल कट के पास राजेन्द्र नगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की 1 मोटर साइकिल भी बरामद हुई।