गाज़ियाबाद: वैशाली सेक्टर-4 स्थित रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटीं दमकल की 6 गाड़ियां
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 में स्थित वॉक इन दा वुड्स रेस्टोरेंट में गुरुवार तकरीबन 3 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग इतनी भीषण थी की दमकल कर्मियों को दीवार को कटर से काटना पड़ा। साथ ही खिड़कियों को हथौड़े से तोड़ना पड़ा तब वह अंदर घुस पाए। पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया है, जिसको निकालने की कोशिश जारी है।