गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद परिसर में पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को दी गई सलामी, गुब्बारों से सजा पूरा थाना
75 वें गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन द्वारा थाना साहिबाबाद पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। इस दौरान थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूर्ण मनोयोग व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।