गाज़ियाबाद: विजयनगर पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरोपी 'शारूक' को किया गिरफ्तार
गुरुवार को थाना विजयनगर पुलिस टीम सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट करने के मामले कार्रवाई करते हुए काशीराम आवास योजना के रहने वाले शारूक खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की ओर से उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट की गई थी, जो कि सोशल मीडिया पर भारी विरोध के साथ जमकर वायरल हुई।