गाज़ियाबाद: ज्ञानवापी मामले में ASI रिपोर्ट पर गाजियाबाद में बोले अधिवक्ता हरिशंकर जैन, कहा- 'हिंदू मंदिर पर बनाई गई वर्तमान संरचना'
गुरुवार देर रात ज्ञानवापी मामले पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट सामने आने के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि और मस्जिद मामले में वादकारी अधिवक्ता हरिशंकर जैन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ASI रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान संरचना एक हिंदू मंदिर पर बनाई गई थी। पश्चिमी दीवार लगभग 5000 साल पुरानी है, जो कि हिंदू मंदिर की है।